फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car collided with dumper, one dead, three injured

डंपर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 26 Nov 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Car collided with dumper, one dead, three injured
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल पंप के पास खड़े डंपर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया, जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-58 स्थित बिशनपुरा गांव निवासी प्रिंस तंवर (26) कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का चचेरा भाई था। बुधवार रात प्रिंस अपने रिश्तेदार के घर तिलपता गांव में रिसेप्शन पार्टी में गया था। वहां से देर रात कार से अंकुश, निशांत और करण नागर के साथ लौट रहा था। देर रात 1 बजे सूरजपुर से नोएडा आते समय चौधरी पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में प्रिंस तंवर की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए।
विज्ञापन

घायलों को नोएडा और गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के घर मातम पसर गया। तंवर ने कहा कि प्रिंस चार बहनों का इकलौता भाई था। वह शादीशुदा था और तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed