फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cancer patients will soon get modern radiotherapy facility in Safdarjung.

Noida News: सफदरजंग में कैंसर मरीजों को जल्द मिलेगी आधुनिक रेडियोथेरेपी की सुविधा

Wed, 04 Sep 2024 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will soon get modern radiotherapy facility in Safdarjung.
हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन के लिए रेडिएशन बंकर बनाने का निर्माण शुरू
विज्ञापन

---------------
2500 नए कैंसर मरीजों को हर साल मिलेगी मुफ्त रेडियोथेरेपी की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सफदरजंग में कैंसर का इलाज करवाने आ रहे मरीजों को जल्द आधुनिक रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए नई हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन के लिए रेडिएशन बंकर बनाने का काम शुरू हो गया है। इनके बनने के बाद हर साल करीब 2500 नए कैंसर मरीजों को मुफ्त रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी।
सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने बुधवार को रेडिएशन बंकर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसे अस्पताल में समर्पित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में बनाया जा रहा है। बंकर बनने के बाद रेडियोथेरेपी देने के दौरान रेडिएशन फैलने का खतरा नहीं रहेगा। नई मशीन से कैंसर के इलाज की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा। इसकी मदद से कैंसर का उपचार सटीकता और प्रभावशीलता के साथ हो सकेगा। साथ ही, रोगियों में होने वाले रेडिएशन का दुष्प्रभाव बहुत कम हो जाएगा। इस मौके पर डॉ. भूमिका मिश्रा, डॉ. जयंती मणि, डॉ. कपिल सूरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कैंसर मरीजों के लिए आएगी दो अन्य मशीन
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में लो एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन और सीटी सिम्युलेटर मशीन की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इनकी मदद से विकिरण चिकित्सा के लिए योजना बनाई जा सकेगी। योजना बनाकर मरीज को सटीक रेडियोथेरेपी की सुविधा दी जाएगी। वहीं, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में बंकर के उन्नयन और विस्तार से मेडिकल छात्रों को भी सीखने को मिलेगा। इस बंकर में हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed