फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Campaign will run against encroachment, city divided into five zones

Noida News: अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, शहर को पांच जोन में बांटा गया

Sat, 19 Jul 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run against encroachment, city divided into five zones
प्रत्येक जोन में क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी होगी तय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक अतिक्रमण हटाने को लेकर प्राधिकरण ने व्यापक अभियान शुरू करने की तैयारी की है। प्रमुख बाजारों, फुटपाथों और सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पांच जोन एक, दो, तीन, चार और पांच में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
शहरवासियों की लगातार शिकायत रही है कि बाजारों में ठेली-पटरी की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर से शाम के समय मुख्य बाजारों में चलना मुश्किल हो जाता है। गोलचक्करों पर ठेली लगने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने की जगह भी नहीं बचती।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए अर्बन सर्विसेज विभाग के नवनियुक्त अधिकारियों ने जोनवार अभियान की योजना तैयार की है। विभाग के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध रूप से बाजारों और सड़कों के किनारे लगाई जा रही ठेलियों व बैनरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed