फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Campaign to make children aware to help handicaped

दिव्यांगों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया

Fri, 07 Feb 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Campaign to make children aware to help handicaped
तावडू। नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के सहपाठियों को उनकी मदद के लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि वे दिव्यांग बच्चों की किस तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से मदद करें। दिव्यांगों के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर भी बच्चों के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ पढ़ने वाले सहपाठियों को उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिए, जिससे कि वह सभी मुख्यधारा में आ सके और उनका पूर्ण समावेशन हो सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को भी शिक्षा का पूर्ण अधिकार है। आम तौर पर ऐसे बच्चों को अभिभावक स्कूल नहीं भेजते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार बहुत से कदम उठा रही है। इनकी शिक्षा के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति व कई सारी योजनाएं लागू की हुई हैं।
विज्ञापन

राजेश यादव ने कहा कि दिव्यांगों का भी पूर्ण अधिकार है कि वो आम बच्चे की तरह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सामान्य बच्चों से अपील की कि वो ऐसे बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रयास करें और उनकी हरसंभव सहयोग करे। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यापक अजीत सिंह प्राथमिक पाठशाला भीमनगर, रणसिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैनीपुरा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर बलवीर, आराधना व अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed