{"_id":"6a0466eb129b7eb1c80d270e","slug":"calling-and-internet-services-in-the-society-were-affected-work-from-home-and-online-studies-were-disrupted-noida-news-c-491-1-gnd1001-6825-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में कॉलिंग-इंटरनेट सेवा प्रभावित, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में कॉलिंग-इंटरनेट सेवा प्रभावित, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई बाधित
विज्ञापन
फोटो...
-सेक्टर 22-डी सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क न होने से निवासियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22 डी सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क की समस्या निवासियों और निवेशकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। करीब दो साल से यह समस्या बरकरार है, जिससे सोसाइटी के बसावट पर भी असर पड़ रहा है। इसके आसपास मोबाइल टावर न होने के कारण लोगों को कॉलिंग और इंटरनेट सेवा में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि कई बार मोबाइल फोन में नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे जरूरी कॉल तक नहीं हो पाती। बिना नेटवर्क के वर्क फ्रॉम होम करना और बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इंटरनेट सेवा बाधित रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
निवासियों ने यह भी कहा कि जो परिवार किराए पर रहने आते हैं, वे कुछ समय बाद नेटवर्क समस्या से परेशान होकर फ्लैट खाली कर चले जाते हैं। कई मामलों में किराएदार एक-दो दिन के भीतर ही रूम छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे निवेशकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति लिफ्ट में फंस जाता है तो उस समय किसी से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। वहीं लिफ्ट में किसी प्रकार का डीजी बैकअप या इमरजेंसी संपर्क सिस्टम भी उपलब्ध नहीं है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
-- -- -
सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण कई बार जरूरी समय में कॉल तक नहीं लग पाती, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। -किशोर चंद डुंगरियाल
नेटवर्क की समस्या के कारण यहां रहना दिन-प्रतिदिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। नेटवर्क समस्या से परेशान होकर कई किराएदार एक-दो दिन में ही रूम खाली करके चले जाते हैं। -राज कपूर श्रीवास्तव
सोसाइटी में रहने वाले निवासियों को वर्क फ्रॉम होम एवं विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई कर पाना मुश्किल हो जाता है। इंटरनेट सही से न चलने के कारण लोगों के जरूरी काम प्रभावित होते हैं। -प्रदीप सिंह
-- -- -
मोबाइल नेटवर्क समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और मोबाइल कंपनियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने और सुरक्षा सुविधाएं बेहतर करने की मांग की है। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22 डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन