फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cable cut deepens power crisis in many sectors including district hospital

Noida News: केबल कटने से जिला अस्पताल समेत कई सेक्टरों में बिजली संकट गहराया

Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cable cut deepens power crisis in many sectors including district hospital
जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज परेशान
विज्ञापन

- दो घंटे तक लिफ्ट रही बंद, सेंट्रल एसी भी रहा बंद
- केबल कटने से कई सेक्टरों में तीन से चार घंटे तक हुई कटौती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली कटौती लगातार लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को निजी कंपनी की ओर से की ज रही खुदाई में बिजली की केबल कटने से सेक्टर- 39, 41, 42 और सेक्टर-48 निवासी सैकड़ों परिवारों को कटौती का सामना करना पड़ा। इससे आपातकालीन सेवा में शामिल जिला अस्पताल में भी करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से अस्पताल का सेंट्रलाइज एसी बंद हो गया। लिफ्ट नहीं चलने से मरीजों और स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी। हालांकि अन्य सेक्टरों में आपूर्ति बहाल होने में चार घंटे से ज्यादा लग गए।
बुधवर सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ओपीडी में मरीजों की भीड़ को ध्यान में रखकर जनरेटर सेट से काम चलाया गया। हालांकि जनरेटर की क्षमता कम होने के कारण एसी बंद करने पड़े, जिससे मरीज गर्मी से बेहाल रहे। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग की सेवाओं को जनरेटर के भरोसे जारी रखा गया। दोपहर एक बजे के बाद दिक्कतें बढ़ गईं। अस्पताल और आवासीय टावर की लिफ्ट बंद रखी गई। वहीं सेक्टर-44 छलेरा निवासी रविंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आई। बगैर बिजली के उमस भरी गर्मी में रहना मुश्किल हो गया। बिजली उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


1800 मेगावाट पहुंची मांग
तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। फिलहाल नोएडा में बिजली की मांग करीब 1800 मेगावट पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक दो दिनों में पीक आवार में बिजली की मांग 2000 मेगावाट पहुंच सकती है। जबकि इतने लोड सहने की इंफ्रास्ट्रक्चर जिले में मौजूद नहीं हैं। इससे बिजली विभाग और उपभोक्ताओं दोनों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक निजी एजेंसी के काम करने के दौरान केबल कट गई थी। इस वजह से जिला अस्पताल समेत कुछ सेक्टरों में कटौती की समस्या आई थी। इसे दुरुस्त करा कर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता सर्किल-दो नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed