फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cab driver arrested for murdering friend by strangulation

Noida News: दोस्त की गला दबाकर हत्या का मुख्यारोपी कैब चालक गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cab driver arrested for murdering friend by strangulation
दोस्त की गला दबाकर हत्या का मुख्यारोपी कैब चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

- एटा में काटी फरारी, आत्मसमर्पण का भी किया प्रयास
- क्रेडिट कार्ड की किस्त मांगने पर तीन आरोपियों ने की थी शुभंजय की हत्या
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में 12 दिसंबर की रात हुई सेल्समैन शुभंजय की हत्या के मुख्यारोपी कैब चालक अमन को पुलिस ने हैबतपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही शुभंजय की रूमाल से गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी वारदात के बाद एटा में फरारी काट रहा था। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इस बीच उसने न्यायालय में समर्पण करने का प्रयास भी किया था।

मूलरूप से एटा के गांव कंसुरी निवासी शुभंजय (24) भाई धनंजय के साथ पुराना हैबतपुर गांव में किराये पर रहता था। शुभंजय ग्रेनो वेस्ट के रिटेल स्टोर में सेल्समैन था। उसने कैब चालक दोस्त अमन को अपने क्रेडिट कार्ड से किस्तों पर मोबाइल दिलाया था। हालांकि अमन ने शुभंजय को किस्त नहीं दी। मोबाइल की किस्त शुभंजय के खाते से कट रही थी। शुभंजय ने अमन से रुपये मांगे तो दोनों में विवाद हो गया। अमन ने अपने दो अन्य साथी पुनीत व विवेक के साथ मिलकर शुभंजय की हत्या कर दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमन ने रूमाल से गला दबाकर शुभंजय की हत्या की थी। पुलिस पुनीत व विवेक को वारदात के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रूमाल बरामद कर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed