Noida: पैसे जमा किए 3 साल बीते, नहीं मिला मालिकाना हक; महागुण मंत्रा-2 के खरीदारों का गुस्सा फूटा, जमकर हंगामा
फ्लैट खरीदारों का दावा है कि बिल्डर ने ग्रेनो प्राधिकरण में अब तक बकाया जमा नहीं किया है। इसी वजह से रजिस्ट्री रुकी हुई है। जबकि वह लगातार लंबे समय से रजिस्ट्री पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय में ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के सैकड़ों निवासी अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर पहुंचे। निवासियों ने बताया कि उन्हें सोसाइटी के फ्लैट के पूरे पैसे जमा किए तीन साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन फ्लैट खरीदारों को अब तक उनका मालिकाना हक नहीं मिल सका है। करीब 1100 खरीदार ऐसे हैं जिन्हें अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की आस है।
फ्लैट खरीदार नवीन वर्मा ने बताया कि मंत्रा–2 सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के लिए करीब 1100 परिवारों ने 50 से 60 लाख रुपये बिल्डर को जमा कर दिए। लेकिन उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी नहीं हो सकी है। फ्लैट खरीदारों का दावा है कि बिल्डर ने ग्रेनो प्राधिकरण में अब तक बकाया जमा नहीं किया है। इसी वजह से रजिस्ट्री रुकी हुई है। जबकि वह लगातार लंबे समय से रजिस्ट्री पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को जब इसी समस्या को लेकर सैकड़ों खरीदार सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय पहुंचे। जहां शुरुआत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर भर चला। इस बीच महागुण कार्यालय में बैठे अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। इस बीच फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री की मांग को लेकर अड़े रहे। बता दें, बाहर प्रदर्शन के बाद अब वह महागुण कार्यालय के परिसर में जमीन पर बैठकर धरना दिया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.