फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   buyers of 110 countries will visit in handicraft fair

16 से 20 अक्तूबर तक चलेगा हस्तशिल्प मेला

Sat, 12 Oct 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
buyers of 110 countries will visit in handicraft fair
हस्तशिल्प मेले में 110 देशों के खरीदार करेंगे शिरकत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडियन हैंडीक्राफ्ट गारमेंट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली मेला ऑटम 2019 के 48वें संस्करण में विदेशी खरीदारों के स्वागत के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हस्तशिल्प मेले का आयोजन 16 से 20 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। ईपीसीएच के अध्यक्ष रवि के पासी ने कहा कि स्थायी मार्ट समेत देश के 3200 से अधिक प्रदर्शक विदेशी खरीदारों के लिए होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्नीचर और टेक्सटाइल उत्पादों की 2000 से अधिक स्टाइल और डिजाइन पेश करेंगे। मेले में सबसे अधिक 1462 प्रदर्शक उत्तर प्रदेश से आएंगे। इनमें मुरादाबाद से 859, नोएडा से 229, सहारनपुर से 68, फिरोजाबाद से 77 और आगरा से 53 प्रदर्शक हैं। वहीं, राजस्थान से 678 प्रदर्शक शिरकत करेंगे। इनमें जोधपुर से 378 और जयपुर से 296 प्रदर्शक हैं। दिल्ली एनसीआर से 673, पानीपत से 88 और भारत के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के 200 से अधिक प्रदर्शक विदेशी खरीदारों से निर्यात ऑर्डर के लिए उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, 110 देशों से खरीदार पहुंच रहे हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि पांच दिवसीय मेले में बड़ा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed