फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Businessman son murdered and body thrown in canal in Greater Noida

फिल्म 'दृश्यम' की तर्ज पर हत्या: व्यापारी के बेटे की हत्याकर शव नहर में फेंका, जांच में ढील... बाजार बंद

Wed, 07 Feb 2024 10:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर के कस्बा बिलासपुर में एक व्यापारी के बेटे की हत्याकर शव नहर में फेंक दिया। अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है। बीते नौ दिन से लापता था। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के डर से दोस्तों ने गला दबाकर मार डाला। अभी तक नाबालिग समेत दो पकड़े गए हैं। पुलिस पर लापरवाही आरोप लगा है।

विज्ञापन
Businessman son murdered and body thrown in canal in Greater Noida
व्यापारी के बेटे की हत्याकर शव नहर में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा बिलासपुर निवासी व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव (16) की हत्या कर दोस्तों ने शव खेरली नहर में फेंक दिया। नौ दिन से लापता वैभव की हत्या के आरोपी माज पठान और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने दबोच लिया। वारदात के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाजार बंद करके बिलासपुर चौकी के सामने रोड जाम कर दिया। वहीं पुलिस के समझाने के बाद व्यापारी सिकंदराबाद-कासना रोड पर बैठ गए। इससे करीब दो घंटे तक जाम लग गया। वहीं पुलिस वैभव के शव की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


किराना व्यापारी अरुज सिंघल का बेटा वैभव 30 जनवरी की शाम को दुकान से घर जाने के दौरान लापता हो गया था। परिजनों ने  31 जनवरी को अपहरण का केस दर्ज कराया था। परिजन शुरू से ही अनहोनी की आशंका जता रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच नहीं की। मामले में परिजनों ने वैभव के दोस्तों पर संदेह जताया था। आठ दिन तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को कस्बा निवासी दो आरोपियों के नाम बताए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर वैभव के दोस्त माज पठान और नाबालिग से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने मिलकर वैभव की हत्या कर शव को खेरली नहर में फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां वैभव की चप्पल और कपड़े बरामद हुए। वहीं आरोपी माज ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से माज घायल हो गया है। 

उधर हत्या की खबर मिलते ही परिजन, व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने दोपहर में ही बाजार बंद करके बिलासपुर चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने चौकी के सामने जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे बाद बुधवार पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हालांकि कुछ देर बार लोगों ने सिकंदराबाद-कासना रोड पर जाम लगा दिया। इससे बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। 


वैभव के पास थी आरोपी की आपत्तिजनक वीडियो 
पुलिस पूछताछ में आरोपी माज ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की बात कबूली है। माज और उसकी महिला दोस्त का एक आपत्तिजनक वीडियो वैभव के पास था। माज को डर था कि वैभव उस वीडियो को वायरल कर देगा। वीडियो वायरल करने के डर से ही उसने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

माज ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर वारदात की बात कबूली है। आरोपी का आपत्तिजनक वीडियो वैभव के पास था। इसी वजह से हत्या की गई है। गोताखोरों की टीम शव की तलाश में जुटी है।- अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed