{"_id":"68e129111aea47255602daa8","slug":"business-head-of-it-company-dies-under-suspicious-circumstances-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77195-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संदिग्ध हालात में आईटी कंपनी के बिजनेस हेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संदिग्ध हालात में आईटी कंपनी के बिजनेस हेड की मौत
विज्ञापन
- पैरामाउंट सोसाइटी की वारदात, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट सोसाइटी में शुक्रवार शाम एक आईटी कंपनी के बिजनेस हेड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार डी-502 पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले आशीष गुप्ता (42) अपनी पत्नी दिशा गुप्ता के साथ किराये के फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मेंटेनेंस ऑफिस के रविंद्र ने सूचना दी कि आशीष गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई तो सामने आया है कि बृहस्पतिवार को दशहरा के अवसर पर दंपती रामलीला देखने के लिए गए थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर शराब पीकर उल्टी कर देते थे। घटना वाली रात भी ऐसा ही हुआ था। उन्हें उल्टी के साथ सांस लेने में परेशानी हुई तो दवा दी गई। अगले दिन जब सुबह करीब 10 बजे घरेलू सहायिका चाय देने के लिए पहुंची तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि मृतक शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
कोरोना होने के बाद सांस लेने में होती थी तकलीफ
पत्नी दिशा गुप्ता ने बताया कि आशीष गुप्ता 2021 में कोरोना हुआ था। कोरोना के बाद से सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, बीपी, अस्थमा की शिकायत रहती थी। आशीष गुप्ता मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। पहली पत्नी की कोरोना में मृत्यु हो गई थी। दिशा गुप्ता की यह दूसरी शादी है। दोनों की शादी मेट्रिमोनियल साइट पर संपर्क के बाद करीब तीन साल पहले हुई थी। आशीष के पिता की कोरोना काल जबकि और मां की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है।