{"_id":"69071650aef504b16000ee56","slug":"burst-line-at-hospital-disrupted-oxygen-supply-worsening-condition-of-nine-icu-patients-in-noida-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन फटने से हुआ धमका और धुआं, सप्लाई रुकने से ICU में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन फटने से हुआ धमका और धुआं, सप्लाई रुकने से ICU में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ी
Sun, 02 Nov 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:10 PM IST
सार
नोएडा के निजी अस्पातल में ऑक्सीजन लाइन फटने के चलते सप्लाई रुक गई। ऐसे में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में लाइन फटने के चलते ऑक्सीजन सप्लाई रुकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 66 स्थित निजी अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास अचानक ऑक्सीजन पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। लाइन फटने से हुई तेज आवाज और धुआं होने से सभी मरीज बाहर की ओर भागने लगे।
वहीं, दूसरी ओर लाइन फटने से गंभीर मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित हो गई, इससे कुछ देर के लिए मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, इस मामले को लेकर मौके पर फेस 3 थाने की पुलिस पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर आइसीयू में भर्ती मरीजों को पास के अस्पताल में एंबुलेंस के सहारे शिफ्ट किया गया। आनन-फानन पांच मरीजों को शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इतनी देर में सभी मरीजों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार करीब आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों को शिफ्ट किया गया।

आज फायर स्टेशन फेस-3 पर ममूरा स्थित निजी अस्पताल में ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण माइनर ब्लास्ट हुआ था जिस कारण मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है न ही किसी प्रकार की कोई आगजनी हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।-फेस 3 थाना प्रभारी