फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Burnt worker dies in accident, FIR lodged against management

Noida News: हादसे से झुलसे कर्मचारी की मौत, फैक्टरी प्रबंधन पर प्राथमिकी

Mon, 27 Apr 2026 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Burnt worker dies in accident, FIR lodged against management
ईकोटेक-3 एक्सटेंशन में हुआ था हादसा, लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 एक्सटेंशन की एक फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत रविवार को उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को ईकोटेक-1 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।गाजियाबाद के गांव भनेड़ा निवासी प्रदीप कुमार साढ़े चार साल से डीएफएम फूड्स फैक्टरी में फिटर थे। 17 अप्रैल की शाम काम करते समय वे झुलस गए थे। हादसे में तीन-चार अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे।

मृतक के भतीजे संचित त्यागी का आरोप है कि मशीनें लंबे समय से खराब हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही उन्हें बदला गया। परिजनों का यह भी कहना है कि पहले हुए हादसों को कंपनी ने दबा दिया और पीड़ित परिवारों को डरा-धमकाकर चुप करा दिया था। पुलिस ने कंपनी के मालिक एवं वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंपनी के मालिक एवं वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed