फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullion Traders Troubled by Appeal to Refrain from Buying Gold for a Year

Noida News: एक साल तक सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी परेशान

Mon, 11 May 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bullion Traders Troubled by Appeal to Refrain from Buying Gold for a Year
एक साल तक सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी परेशान
विज्ञापन


कारोबारी बोले- लोग नहीं खरीदेंगे जेवरात तो कैसे निकलेगा दुकान का किराया, घर का खर्चा
सराफा कारोबारियों ने वैश्विक उथल पुथल के बीच जताया भारी नुकसान का अनुमान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी की ओर से सोना खरीदने को लेकर की गई अपील के बाद से सराफा व्यापारी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर कोई सालभर तक सोना नहीं खरीदेगा तो कारोबारियों के लिए जीवन यापन तो दूर दुकानों का किराया तक निकालना मुश्किल हो जाएगा।

सेक्टर-18 के नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार जैन ने बताया कि यह सही है कि देशहित सर्वोपरि है लेकिन यह भी कड़वा सच है कि एक साल तक रोजगार भी बंद नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार को ज्वेलर्स के साथ मिलकर घरों में पड़े सोने को बाहर निकालने के लिए प्रभावी गोल्ड विमुद्रीकरण योजना लानी चाहिए, ताकि सोने के आयात की जरूरत ही न रहे। दूसरा भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए आयकर को समाप्त करने पर विचार करना चाहिए बल्कि सोने पर सिर्फ वन नेशन वन टैक्स जीएसटी टैक्स होना चाहिए। सरकार के इस कदम से राजस्व भी कई गुना बढ़ेगा और विदेशी सामान पर निर्भरता भी नहीं रहेगी। सराफा कारोबारियों ने कहा कि जिसे सोना खरीदना है वह खरीदेगा लेकिन यदि पीएम मोदी की अपील का थोड़ा भी असर पड़ा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में दुकान या शोरूम का लाखों का किराया तो दूर परिवार को दो वक्त की रोटी खिलाना भी कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
शोरूम का किराया लाखों में जाता है। ग्राहकों की सबसे ज्यादा मांग सोने के आभूषणों और डायमंड की होती है, जोकि चांदी व अन्य धातुओं की अपेक्षा महंगी है। अगर यही बंद हो गया तो स्टाफ और शोरूम का खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा। -सौरभ अग्रवाल, सराफा कारोबारी, सेक्टर-18
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबार हाल ही में अक्षय तृतीया के बाद उभरा था लेकिन पीएम की अपील का थोड़ा भी असर पड़ा तो उसका खामियाजा हम सराफा कारोबारियों को भुगतना होगा। -सुशील सिंघल, चेयरमैन, ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
सरकार को यदि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ करना ही है तो वन नेशन व टैक्स यानी सिर्फ जीएसटी लगाए, आयकर समाप्त करे। -अतुल मेहरा, सराफा कारोबारी, सेक्टर-18
पीएम की अपील असमंजस में डालने वाली है। जब सुबह अखबारों व सोशल मीडिया पर उनका संबोधन सुना तो कुछ देर के लिए मन भ्रमित हो गया। -सुशील कुमार जैन, महासचिव, ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन


ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
पहले ही ठंडा है कारोबार, ग्राहक भी 50 प्रतिशत कम

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री के एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील ने सराफा कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो एक साल के अंदर सराफा कारोबार बंद हो जाएगा। जगत फार्म के सराफा कारोबारी गौरव बंसल का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील गलत है। लाखों लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। युद्ध और मंदी के कारण पहले ही 50 प्रतिशत ग्राहक कम हैं। पिछले 15 दिन से काफी बुरा हाल है। वहीं कारोबारी महेश का कहना है कि जिन लोगों के यहां पर शादी है, वो सोना खरीदेंगे। अभी पीएम की अपील से सोने के भाव कम होंगे लेकिन दिसंबर तक सोने के दाम काफी बढ़ जाएंगे। सराफा बाजार पहले से ही मंदी से जूझ रहा है। इसका कारण लोगों के पास पैसों की कमी है और सोने के भाव बढ़ना है। सराफा कारोबारियों ने कहा है कि सोना नहीं खरीदने की अपील करने की जगह सरकार घरों में बंद सोने को बाहर निकालने पर काम करे। इससे सोने के आयात की जरूरत नहीं होगी। साथ ही भारत मैन्यूफेक्चरिंग हब भी बन जाएगा। इसके लिए आयकर को समाप्त करने पर विचार करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed