{"_id":"648dd3e5de4f5c757901f384","slug":"bullies-attacked-for-opposing-the-word-casteist-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10898-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर दबंगों ने किया हमला
अली वर्दीपुर गांव की वारदात, बेटी को अगवा करने की धमकी
पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर अली वर्दीपुर गांव निवासी वीर कुमार पर दबंग पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी है। 13 जून को हुई घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल वीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस शिकायत में पीड़ित वीर ने बताया कि पड़ोसी मनोहर सिंह, अरविंद और रितेश उससे रंजिश रखते हैं। कई बार उसको जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर चुके हैं। इसका विरोध करने पर 13 जून को तीनों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपियों ने बचाने आई उसकी बेटी को भी पीटा। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।