फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullets fired on bike-riding brothers, one killed, the other serious

बाइक सवार भाइयों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 15 Jan 2022 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired on bike-riding brothers, one killed, the other serious
नोएडा। बुद्ध विहार कॉलोनी 25 फुटा रोड पर शनिवार तड़के हथियारबंद पांच बदमाशों ने बाइक सवार दो भाइयों पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दीं। वारदात में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का गंभीर का हालत में सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में ममेरे भाइयों और उनके दामाद को नामजद कराया गया है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लेनदेन के विवाद में वारदात की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीशचंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में सगीर आलम उर्फ मुन्ना भाई सईद आलम के साथ रहता था। दोनों की दिल्ली के गाजीपुर स्थित मुर्गा मंडी में दुकान है। दोनों शनिवार तड़के करीब 4 बजे बाइक से मुर्गा मंडी जा रहे थे। बुद्ध विहार कॉलोनी 25 फु टा रोड पहुंचते ही बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 36 वर्षीय सगीर के सिर और पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, सईद आलम को पांच गोली लगी हैं। उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सगीर के भाई ने मामा के बेटों और उनके दामाद को नामजद कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद हिलाल, उनके दामाद सरफ राज और वहाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मोहम्मद बिलाल और हिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष गाजीपुर मंडी में व्यापार करते थे। करीब तीन महीने पहले दोनों पक्षों ने अपना-अपना काम अलग कर लिया। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed