फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bulldozers raze illegal vending zone; over 20 shops and carts demolished.

Noida News: अवैध वेंडिंग जोन पर चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा दुकानें-रेहड़ियां ध्वस्त

Thu, 01 Oct 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers raze illegal vending zone; over 20 shops and carts demolished.
कार्यवाई। सेक्टर 76
-फोटो
विज्ञापन


-सालों से सोसाइटी के बाहर लग रही थीं अवैध दुकानें, प्राधिकरण के पास कई बार निवासियों ने की थी शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर








नोएडा। सेक्टर-76 में सोसाइटियों के बाहर लंबे समय से संचालित अवैध वेंडिंग जोन के खिलाफ बुधवार शाम नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की। वर्क सर्कल की टीम ने बुलडोजर चलाकर 20 से अधिक दुकानों और रेहड़ियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखा।



शाम के समय दुकानों पर ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और एक सिरे से अस्थायी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से सामान हटाने के लिए समय देने की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक दुकान और रेहड़ी ध्वस्त कर दी गईं।
विज्ञापन




ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्क सर्कल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।



देर रात तक रहती थी भीड़



स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां शाम से देर रात तक खाने-पीने समेत अन्य सामान की दुकानें संचालित होती थीं। दुकानों के बाहर ग्राहकों और वाहनों की भीड़ रहने से कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बनती थी। इससे सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। लोगों का कहना है कि देर रात तक दुकानें खुलने के कारण आसपास शोर और भीड़ बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों ने अवैध दुकानों और रेहड़ियों को हटाने के लिए प्राधिकरण से कई बार शिकायत की थी। शिकायतों में सड़क पर लगने वाले जाम और देर रात तक दुकानों के संचालन से होने वाली परेशानी का भी उल्लेख किया गया था। इसके बावजूद यहां धीरे-धीरे दुकानों और रेहड़ियों की संख्या बढ़ती गई। बुधवार की कार्रवाई के बाद पूरा क्षेत्र काफी हद तक अतिक्रमण मुक्त हो गया।

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

कार्यवाई। सेक्टर 76

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed