फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buddha Vidya Peeth, Ratnasen and Ganga Devi made it to the semi-finals

Noida News: बुद्ध विद्या पीठ, रतनसेन व गंगा देवी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Wed, 15 Oct 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buddha Vidya Peeth, Ratnasen and Ganga Devi made it to the semi-finals
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के मेजबानी में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दूसरे दिन का खेल हुआ। इसमें बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज, गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज व रतन सेन पीजी कॉलेज ने अपने प्रतिद्विंद्वी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के बीच खेला गया। इसमें बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर विजेता रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज संतकबीरनगर और प्रेमलता महाविद्यालय मेंहदावल संतकबीरनगर के बीच होना था, लेकिन प्रेमलता महाविद्यालय की टीम के समय पर उपस्थित न होने के कारण गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज संतकबीरनगर की टीम को वॉकओवर दे दिया गया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर और रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी के बीच खेला गया। इसमें रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी की टीम एक रन से मैच जीत लिया। विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. सुशील कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तीन दिवसीय टूर्नामेंट के आयोजन के तीसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच व फाइनल मैच खेले जाने की सूचना आयोजन सचिव डॉ. राघवेंद्र सिंह ने दी। इस दौरान डॉ. नवीन सोनी, अजीत पटेल, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed