{"_id":"5f52a4a88ebc3ea3f62e43c6","slug":"btech-student-akshay-dead-noida-news-noi534144190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट के हमले में घायल छात्र अक्षय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट के हमले में घायल छात्र अक्षय की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 में कार लूट के दौरान हमले में घायल कानपुर में तैनात एलआईसी के चीफ इंजीनियर गुलशन कालरा के बेटे अक्षय कालरा की शुक्रवार देररात फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-58 थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि रात करीब 11 बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा। अमेरिका निवासी अक्षय की बहन को सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले में 45 संदिग्धों से पूछताछ और 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अंदेशा है कि गाजियाबाद के बदमाशों ने वारदात की है, उनके तार बुलंदशहर से भी जुडे़ हैं। इसलिए 4 टीमें दोनों जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की थी, उन्हें मालूम था कि छात्र अक्सर रात में बाहर निकलता है।
बुधवार देररात रात एमिटी यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र अक्षय पर हमला कर बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हमले में अक्षय के सिर-माथे पर गंभीर चोटें आई थीं। अक्षय फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। दिनभर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गहरी चोट को देखते हुए उसके सिर की सर्जरी करने की तैयारी की जा रही थी। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र को थैलेसीमिया की आनुवांशिक बीमारी है। तीन दिन पूर्व उसकी ब्लड ट्रांसफ्यूजन थेरेपी भी हुई थी।
उधर, पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल से लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे व गाजियाबाद जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की वजह से पुलिस की जांच गाजियाबाद से आगे नहीं बढ़ पा रही है। चार टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने गौरव चंदेल हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी आशु की गिरफ्तारी के लिए भी कई जगह दबिश दी है लेकिन उसका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को अंदेशा है कि आशु जाट का गिरोह ही इस तरह की घटनाआें को अंजाम देता है।
विज्ञापन
ईंट या पत्थर से हमला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्षय पर हमला पिस्टल की बट से नहीं बल्कि ईंट या पत्थर से किया गया था। चालक की साइड से ही हमला हुआ था। पुलिस का कहना है कि गली-मोहल्ले के बदमाश इस तरह से हमला करते हैं। कई बार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए पुलिस खोड़ा, बिशनपुरा, विजयनगर आदि स्थानों के बदमाशों पर भी नजर रख रही है।
काले रंग की कार संदेह के घेरे में
लूटी गई क्रेटा कार सेक्टर-62 के आगे गई तो सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की कार भी उसके साथ ही जाती नजर आ रही है। पुलिस को काफी दूर तक दोनों कारों के फुटेज एक साथ मिले हैं। इससे अंदेशा है कि काले रंग की कार बदमाशों की हो सकती है। कार की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की गई है, इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक करीब 45 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ और 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा चुकी है। अभी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
राजेश एस, डीसीपी नोएडा जोन