फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brothers murdered sister and brother-in-law after eloping with her lover

Noida News: प्रेमी के साथ भागकर रचाई थी शादी, भाइयों ने की बहन-बहनोई की हत्या

Thu, 09 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brothers murdered sister and brother-in-law after eloping with her lover
मृतक प्रेमी और प्रेमिका की शादी के दौरान की फाइल फोटो। जागरुक पाठक
सोनभद्र। सोनभद्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी रचाने से नाराज बिहार के पटना निवासी पांच भाइयों ने मिलकर बहन और उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन

सोनभद्र के जंगल में वारदात के बाद दोनों के शव को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यूपी के अलावा गुजरात पुलिस भी छानबीन में जुटी थी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा जंगल में 24 सितंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट के गहरे निशान मिले थे। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी थी।
विज्ञापन

इसी बीच छह अक्तूबर को हाथीनाला से आगे दुद्धी के रजखड़ घाटी के जंगल में एक युवक का कंकाल बरामद हुआ था। शव को जंगली पशुओं ने नोच खाया था। डीएनए जांच में पटना जिले के नौबतपुर निवासी दुक्खन साव का शव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, युवती के शव की शिनाख्त उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि गुजरात में दर्ज है दुक्खन पर अपहरण का केस दर्ज है और वहां की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह मामला ऑनर किलिंग का है। दुक्खन गांव की ही मुन्नी को घर से भगाकर गुजरात ले गया था, जहां दोनों ने शादी कर ली थी।
इस घटना से मुन्नी के घर वाले काफी नाराज थे। इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर उन्होंने दोनों की हत्या की योजना बनाई। इसी के तहत मुन्नी के एक भाई मुन्ना ने दोनों को धूमधाम से शादी कराने का झांसा देकर घर बुलाया। गुजरात में ही रह रहे मुन्नी के दो भाई उन्हें लेकर ट्रेन से मिर्जापुर तक आए।
यहां से सभी पिकअप में सवार होकर पटना रवाना हुए। सोनभद्र के हाथीनाला के पास जंगल में भाइयों ने शौच जाने की बात कहकर वाहन रोका और फिर मुन्नी और उसके पति दुक्खन की हत्या कर दी।
वारदात के बाद मुन्नी के शव को खोखा के जंगल में और दुक्खन का शव को थोड़ी दूरी आगे रजखड़ घाटी में फेंक दिया था।
एसपी ने बताया कि वारदात में शामिल मुन्ना कुमार और राहुल उर्फ सिद्धार्थ निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) को हाथीनाला तिराहे से आगे रेणुकूट रोड से गिरफ्तार किया गया है। उनके तीन अन्य भाइयों अवधेश, राकेश और मुकेश की तलाश की जा रही है।

वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद किया गया है। पूरी कार्रवाई ओबरा सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में हाथीनाला थाने के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी राजेश जी चौबे की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed