{"_id":"60bd01888ebc3ed71b435fc3","slug":"brother-of-former-mla-arrested-for-embezzlement-of-1-82-crores-mewat-news-noi5859140120","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.82 करोड़ गबन के आरोप में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.82 करोड़ गबन के आरोप में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
यूनुस अलवी
पुन्हाना। पुलिस ने पुन्हाना से पूर्व विधायक एवं तत्कालीन वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीस खान के भाई एवं बर्खास्त बैंक मैनेजर मुस्ताक अहमद को पौने दो करोड़ के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुन्हाना पुलिस ने कॉपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की शिकायत पर मुस्ताक सहित 13 लोगों के खिलाफ एक करोड़ 82 लाख रुपये का गबन व धोखाधड़ी का मामला दिसंबर 2020 में दर्ज किया था। जमालगढ़ कॉपरेटिव बैंक के सचिव कम प्रबंधक मुस्ताक ने 12 लोगों के खाते में गलत तरीके से एक करोड़ 82 लाख रुपये डाले थे। जांच के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले में 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस को अभी अन्य आरोपियों की तलाश है।
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि कॉपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर रामबीर यादव ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां को दी लिखित शिकायत में बताया था कि मुस्ताक अहमद पुत्र अजमत खां कॉपरेटिव बैंक की जमालगढ़ गांव की शाखा में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इस दौरान मुस्ताक ने साकीर पुत्र नकलू के खाते में पांच लाख, शैहरूना पत्नी इरफान के खाते में एक लाख 49 हजार, मुस्तफ पुत्र मुस्ताक अहमद के खाते में 4 लाख 90 हजार, मुस्ताक पुत्र अजमत के खाते में पांच लाख, इसराइल पुत्र अजमत खां के खाते में 4 लाख 90 हजार, आसुबी के खाते में 4 लाख 90 हजार, इरफान पुत्र सबदल के खाते में 4 लाख 90 हजार, कासम पुत्र रशीद के खाते में 5 लाख 5 हजार 200 रुपये, मियाजु पुत्र इसा के खाते में तीन लाख, मंजूर अहमद के खाते में 4 लाख 90 हजार, कहकसा पत्नी मोइन खान को 4 लाख 90 हजार तथा मेहरम निशा के खाते में एक लाख 47 रुपये सहित मिलीभगत कर डाले थे। इसके बाद बैंक का अॅाडिट कराया गया। इस दौरान मुस्ताक ने कोई कागजात पेश नहीं किए। जांच में मुस्ताक द्वारा एक करोड़ 82 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन व धोखाधड़ी पाई गई थी। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। डीएसपी ने बताया कि नीमखेड़ा निवासी मुस्ताक को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।