फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken roads and traffic jams are disrupting business.

Noida News: टूटी सड़क और जाम से व्यापार हो रहा चौपट

Wed, 25 Mar 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Broken roads and traffic jams are disrupting business.
- दादरी नगर के व्यापारियों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। नगर के व्यापारी मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। उनका कहना है कि जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। जाम और पार्किंग नहीं होने से लोग खरीदारी करने आने से बच रहे हैं। सड़कें भी जगह-जगह से टूटी हुई हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इसका असर व्यापार पर पड़ रहा है।

बुधवार को दादरी नगर में आयोजित संवाद में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। व्यापारियों ने कहा कि नगर का बाजार काफी पुराना है। यहां जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोग भी खरीदारी करने आते थे। समस्याओं और सुविधाओं के कारण धीरे-धीरे लोगों ने आना बंद कर दिया है। ग्राहक कम होने से व्यापार पर भी असर पड़ा है। उनका कहना है कि जीटी रोड पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। बाइपास बनने और डिवाइडर लगने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

बाजार के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ग्राहक अपने वाहनों को खड़ा नहीं कर पा रहे हैं। रेलवे ओवर ब्रिज के पास की सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। जिसमें गिरने से दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि संबंधित विभागों से बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन व्यापारियों की समस्या पर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय बिजली कटौती हो रही है। जबकि वही समय व्यापार का होता है। अंधेरा होने के कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे है। गर्मी में स्थिति और बेकार होगी। इसमें सुधार की जरूरत है।-पियूष गर्ग
बाइपास और डिवाइडर लगने के बाद भी जीटी रोड पर जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। कई बार रेलवे रोड पर भी जाम लग जाता है। जाम के कारण ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं। - केशव गोयल
दादरी तिराहे पर जाम की समस्या है। वहां यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और योजना बनाकर काम करने की जरूरत है पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। - पवन बंसल
बाजार में पार्किंंग की सुविधा नहीं है। ग्राहक सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा कर रहे है। जो जाम का भी कारण बन रहा है। दादरी नगर में पार्किंग बनाई जाए। - मोहित अग्रवाल



बाजार में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। इससे लोगों को परेशानी होती है। बार-बार शिकायत के बाद भी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। - पुनीत गर्ग, व्यापारी



दादरी नगर के व्यापारी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान है। जाम की समस्या से व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई बार मांग के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। - अंकित अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article