फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boyfriend killed his girlfriend and attempted suicide

Noida News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या का किया प्रयास

Thu, 28 Mar 2024 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend killed his girlfriend and attempted suicide
- युवती के शादी का प्रस्ताव रखने के बाद वारदात, शादीशुदा है प्रेमी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छिजारसी में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर खुद के गले पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बुधवार रात को वारदात उस वक्त हुई जब निशा (22) ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने अस्पताल में भर्ती धनंजय कुमार (38) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में वारदात के वक्त आरोपी के नशे में होने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है।दोनों मूलरूप से बलिया के गडवार गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक छिजससी निवासी धनंजय सेक्टर-63 की प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गांव में रहते हैं। पिछले तीन साल से धनंजय की दोस्ती गडवार गांव निवासी स्नातक की छात्रा निशा से थी। निशा परिवार के साथ दिल्ली के दल्लूपुरा में रहती थी। बुधवार सुबह निशा दल्लूपुरा से छिजारसी आई थी। कमरे में रात तक दोनों साथ थे। इसी दौरान निशा ने धनंजय के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शराब के नशे में धुत धनंजय ने निशा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गर्दन पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। कमरे में मचे शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं धनंजय की हालत में सुधार है। उसके गले पर हल्का कट का निशान है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया का कहना है कि दोनोंं के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी के प्रस्ताव के बाद घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी
बुधवार सुबह करीब नौ बजे दल्लूपुरा स्थित घर से निकली थी। उसने परिजनों को खोड़ा निवासी सहेली कशिश के घर जाने की बात कही थी। देर रात को घरवालों को वारदात की जानकारी हुई तो उन्हें इसका यकीन नहीं हुआ। थाने पर पहुंचे परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात से इन्कार किया है। निशा की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।




शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी

पुलिस की प्राथमिक जांच व आसपास के लोगों के मुताबिक धनंजय ने कमरे पर शराब पी थी। नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आसपास रहने वाले लोग कमरे की आवाज सुन रहे थे। कई बार आसपास के लोग कमरे तक जाने का प्रयास किया लेकिन बाहर ही रुक गए। देर रात में जब अधिक शोर व चीखने चिल्लाने की आवाज तेज होने पर पुलिस से शिकायत की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक निशा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed