फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Both accused of murder after dragging them on bike shot in encounter

Noida News: बाइक से घसीटकर हत्या के दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Both accused of murder after dragging them on bike shot in encounter
बाइक से घसीटकर हत्या के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

- दोनों पर एनएसए लगाने की तैयारी में जुटी पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रंजिश में चाकू मारने के बाद बाइक से बांधकर गांव में धसीटकर ई-रिक्शा चालक की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। रविवार तड़के पुलिस दोनों आरोपियों बरौला निवासी अनुज और नितिन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चाकू बरामद कराने ले जा रही थी। रास्ते में दोनों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस दोनों आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है।

मूल रूप से बदायूं निवासी मेहंदी हसन (50) को शनिवार रात गांव के ही अनुज और नितिन ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। दोनों ने मेंहदी हसन को बाइक से बांध कर गांव में घसीटते रहे। वारदात में मेहंदी की मौत हो गई थी। दोनों आरोपी मेंहदी घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पर पहुंचे। वारदात के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। देर रात पुलिस ने अनुज और नितिन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक अनुज और नितिन की गिरफ्तारी के पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के लिए साथ ले जा रही थी। रविवार तड़के पांच बजे के करीब दोनों की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू बरामद किया गया तभी दोनोंं आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बर्बरता से हुई हत्या के बाद आरोपियों पर नोएडा पुलिस एनएसए के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला

बरौला निवासी अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। चेचेरा भाई नितिन दूध का कारोबार करता है। अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मेहंदी पर चाकू से कई वार किए। मेहंदी को बाइक में बांधकर गांव से घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। तब तक काफी संख्या में लोग भी इकट्ठे हो गए थे। मेहंदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed