फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Book fair organised in the district library

Noida News: नई पुस्तकों से सजा जिला लाइब्रेरी का पुस्तक मेला, शिक्षकों व छात्रों ने जानी किताबों की दुनिया

Mon, 27 Jul 2026 03:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Book fair organised in the district library

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में सोमवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का भ्रमण किया। छात्रों ने अलग-अलग विषयों की पुस्तकों को देखा और अपनी रुचि के अनुसार किताबों की जानकारी प्राप्त की।

शासन की ओर से छात्रों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से जिला लाइब्रेरी को नई पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें छोटे बच्चों के लिए रोचक कहानियां, चित्र वाली किताबें और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी शामिल हैं। लाइब्रेरी प्रबंधक के अनुसार बच्चों में शुरुआती उम्र से ही पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए ऐसी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी अधिकारियों ने बताया कि नई पुस्तकों को पाठकों की मांग और रुचि के अनुसार शामिल किया जा रहा है। पुस्तक मेले के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोहित वशिष्ठ, लेक्चरार ऋतु सिंह, लाइब्रेरी इंचार्ज रघुराज भाटी, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर प्रवीण सिंह, मल्टीटास्किंग स्टाफ स्वाती तिवारी समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed