फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boney Kapoor and Arjun Kapoor arrived late and had to walk.

Noida News: देर से पहुंचे बोनी कपूर और अर्जुन, जाना पड़ा पैदल

Thu, 25 Sep 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के दौरान वीआईपी पास धारकों और व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रवेश न मिलने से नाराज कारोबारियों ने अपने पास फाड़ दिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा कारणों से कई लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
Boney Kapoor and Arjun Kapoor arrived late and had to walk.

विस्तार

प्रवेश न मिलने पर कई व्यापारियों की पुलिस से हुई नोकझोक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में देर से पहुंचने पर फिल्म निर्माता बोनी कपूर को अपने पुत्र अर्जुन के साथ पैदल ही गेट-1 के पास से जाना पड़ा। प्रवेश नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में तीखी नोकझोंक हुई। गेट-1 नंबर एक से सिर्फ वीआईवी, पुलिस, सुरक्षा अधिकारियों और उनके वाहनों को प्रवेश दिया गया। एक्सपो मार्ट के आसपास मुख्य सड़क पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को चालान कर क्रेन से पार्किंग में पहुंचाया गया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के वक्त सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुबह से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा और एक्सपो मार्ट के आसपास पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आया। इस दौरान वीआईपी पास वालों को प्रवेश न मिलने से हंगामा भी हुआ। पुलिस अधिकारी पास धारकों को समझाने के दौरान बेबस नजर आए।
विज्ञापन

---
प्रवेश नहीं मिला तो फाड़ दिया पास
कई कारोबारी समय पर न पहुंच पाने के कारण बाहर ही रोक दिए गए। वीआईपी पास दिखाने पर भी पुलिस ने एंट्री से मना कर दिया। इससे नाराज कुछ कारोबारियों ने मौके पर ही अपने पास फाड़ दिए। लोगों ने प्रशासन और आयोजकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गेट नंबर-4 के पास पुलिस-कारोबारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उनके बीच एक घंटे तक बहस चली। इसका वीडियो भी सामने आया है। व्यापारियों का आरोप रहा है कि उनकी जगह सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हेलिकॉप्टर देखने को उमड़ी भीड़
सेना के विमान से पीएम और राजकीय हेलिकॉप्टर से पहुंचे सीएम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि कई लोग अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed