फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   body of young man who had drowned in Hindon River in Greater Noida was found 12 km away under Kulesara Bridge

ग्रेटर नोएडा: हिंडन में डूबे युवक का शव 12 किमी दूर मिला, दूसरे की तलाश में गाद बनी चुनौती; बचाव अभियान जारी

Mon, 07 Sep 2026 07:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 07:37 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी में डूबे दो युवकों में से सौरव का शव घटना के करीब 12 किलोमीटर दूर कुलेसरा पुल के नीचे मिला। दूसरे युवक शिव राजपूत की तलाश तीन दिन बाद भी जारी है।

विज्ञापन
body of young man who had drowned in Hindon River in Greater Noida was found 12 km away under Kulesara Bridge
2 किमी दूर मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के युसुफपुर चक गांव के पास हिंडन नदी में नाव में रस्सी बांधने के दौरान डूबे एक युवक का शव सोमवार सुबह करीब पांच बजे घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर कुलेसरा पुल के नीचे हिंडन नदी में पिलर से सटा हुआ मिला। युवक का शव पिलर से टकराने के बाद पानी में उफनाता मिला है। युवक की पहचान सौरव (20) निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

युवक के शव को बिसरख कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरे युवक को तीन दिन भी पता नहीं चला। एनडीआरएफ के साथ एसडीआर की टीम ने करीब 15 किमी के दायरे में स्टीमर की मदद से दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहलोलपुर और यूसुफपुर चक के बीच हिंडन नदी में शनिवार शाम नाव संचालन से जुड़े एक व्यक्ति ने बुलंदशहर निवासी शिव राजपूत को 500 रुपये का लालच देकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक रस्सी बांधने के लिए भेजा था। रस्सी बांधने के लिए शिव पानी में उतरा। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद उसका दोस्त सौरव उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कराई थी।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सौरव का शव मिला है। युवक का शव घटना स्थल से काफी दूर मिला है। युवक के शव को जब नदी से बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर गाद के साथ मिट्टी जमा थी। चूंकि इन दिनों नदी का जल स्तर ज्यादा है। इस कारण पानी का बहाव तेज है। वहीं हिंडन नदी में कई जगह गाद जमा है। आशंका है कि दूसरा युवक भी डूबने के बाद कहीं गाद में फंस गया है। दूसरे युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिस युवक का शव बाहर निकाला गया है। वह पेश से चालक है। वहीं युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे युवक के परिवार ने बचाव दल से डूबे युवक को जल्द तलाशने की मांग की है।

पूर्व में हो चुका है हादसा
जुलाई 2020 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर हिंडन नदी में डूब गया। किशोर नदी में तैरने गया था और एक नाव के हिस्से को पकड़कर खड़ा था। इसी दौरान नाव के झुकने से वह पानी में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed