फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of missing teenager found in drain

Noida News: नाले में मिला लापता किशोर का शव

Sun, 22 Jan 2023 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found in drain
8 जनवरी से गायब था, सिर के पिछले हिस्से व पीठ पर चोट के निशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहबाद डेयरी इलाके से 8 जनवरी से लापता 15 साल के किशोर का शव सड़ी गली हालत में रविवार सुबह नाले से मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से और पीठ पर धारधार हथियार से वार करने के निशान हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ई-ब्लॉक शाहबाद डेयरी निवासी ज्ञानचंद के बेटे मंजीत ने पढ़ाई छोड़ दी थी। 8 जनवरी को मंजीत घर से निकाला था। इसके बाद से घर नहीं आया। पहले भी वह घर से कई बार चला गया था, इसलिए परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में नहीं दी। कई दिन तक जब मंजीत घर नहीं आया तो 19 जनवरी को परिजनों ने शाहबाद डेयरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने इस बाबत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह सवा 11 बजे पुलिस को ई-ब्लॉक इलाके में स्थित नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो पहचान मंजीत के रूप में हुई। पानी भरने से शव फुल गया था। पुलिस का कहना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी। पुलिस मंजीत के दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed