{"_id":"66d31891e319feecbb0bc02c","slug":"bloody-clash-between-two-parties-in-ranhera-village-of-jewar-kotwali-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जानलेवा हमले में तीन गंभीर; एक हुआ लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जानलेवा हमले में तीन गंभीर; एक हुआ लहूलुहान
Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जेवर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। मारपीट के दौरान तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयरपोर्ट में जमीन जाने की वजह से पैतृक हिस्सों को लेकर लोग एक दूसरे की जान लेने पर तुले हुए हैं। रन्हेरा गांव में शनिवार को 90 गज पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाई आमने सामने आ गए। खूनी संघर्ष में तीनों घायल हो गए। एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रन्हेरा निवासी अनिल कुमार कई वर्ष पूर्व अपनी पैतृक जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेचकर खुर्जा रहने लगा था। रन्हेरा गांव एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होना है। ऐसे में विस्थापित परिवारों को टाउनशिप में मकान और विस्थापन प्रभावित व्यक्तियों को नौकरी के बदले 5 लाख मुआवजा दिया जाना हैं।
विज्ञापन
इसी के चक्कर में अनिल तीन दिन पहले गांव पहुंचा। अपने चचेरे भाई अवधेश और कुशल पुत्र जयभगवान से पैतृक मकान में अपना 90 गज का हिस्सा मांगने लगा। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। शनिवार को अनिल पुराने संपत्ति विवाद में न्यायालय में तारीख करने आया था। आरोप है कि वह अपने गांव रन्हेरा पहुंचा।
आरोप है कि आरोपी ने घर में रखे फावडे से अवधेश के सिर पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ अवधेश जमीन पर गिर पड़ा। कुशल और कुछ महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया। लेकिन कुशल भी घायल हो गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पीडि़त पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।