फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Black Fungus : 2 dead, 25 new case

ब्लैक फंगस से दो की मौत, 25 नए मामले

Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Black Fungus : 2 dead, 25 new case
नोएडा। जिले में ब्लैक फं गस का कहर हर दिन बढ़ रहा है। सोमवार को 24 घंटे के अंदर रिकार्ड 25 नए मामले सामने आए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में ब्लैक फं गस मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शासन से 500 मरीजों के लिए पर्याप्त दवा जिले में भेजने की मांग की है। जिले के लिए शुक्रवार को मेरठ में इंजेक्शन की 70 डोज आई थीं, जो रविवार की सुबह तक ही खत्म हो गई थीं। इसके बाद से दवाओं की किल्लत से मरीजों के परिजन लगातार भटक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन साइट्स पर भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जबकि यह मर्ज बढ़ने पर कुछ मरीजों को करीब 8 से 16 इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। नोएडा निवासी अतुल ने बताया कि उनका एक दोस्त ब्लैक फंगस का इलाज कराने के लिए फ ोर्टिस अस्पताल में भर्ती है, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। वहीं, यथार्थ अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय सुभाष चंद्र के परिजन भी लगातार इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार इंजेक्शन पाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हर दिन बढ़ते मामलों के बारे में शासन को सूचित किया गया है। 500 मरीजों के लिए दवा भेजने की मांग की गई है। मंगलवार तक जिले में दवा आने के आसार हैं।
- डॉ दीपक ओहरी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed