फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's slogan of crossing 400 is beyond practical thinking: Tharoor

भाजपा का 400 पार का नारा व्यावहारिक सोच से परे : थरूर

Wed, 22 May 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's slogan of crossing 400 is beyond practical thinking: Tharoor
प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेता ने भाजपा पर उठाए सवालअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा के 400 पार के नारे को व्यावहारिक सोच से परे करार देते हुए कहा कि भाजपा देश की जनता से जुड़े मुद्दों पर गौर न कर बेबुनियाद और वर्तमान को छोड़कर भविष्य की बयानबाजी कर देश की जनता को भ्रमित कर रही है।

प्रदेश कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में थरूर ने कहा कि वर्ष 2019 में भी भाजपा ने पुलवामा कांड को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बनाकर चुनाव स्टंट के रूप में इस्तेमाल कर जनता को भावुक बनाकर सत्ता हासिल की थी। पिछले 10 वर्षों में भाजपा पूरी तरह असफल साबित हुई है। इस दौरान 80 प्रतिशत जनसंख्या की कमाई में कमी आई है और 20 प्रतिशत लोगों की कमाई में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस कारण गरीब आदमी अपनी जरूरत की वस्तु खरीदने में असमर्थ हो गया है और लोगों की जिंदगी में खुशी छिन चुकी है। भाजपा के शासन में बढ़ती वर्गीकृत असमानता के कारण महंगाई, बेरोजगारी, तुष्टीकरण, भेदभाव के कारण 95 प्रतिशत जनसंख्या असुरक्षित महसूस कर रही है। पिछले 10 वर्षों में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के गिरते स्तर के कारण गरीब, मजदूर, मजबूर, वंचित, निम्न व मध्य वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित महसूस कर रहा है। पेट्रोल व डीजल वृद्धि, जीएसटी और नोटबंदी से देश को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने सर्वजन के सार्वजनिक हित के लिए बिना भेदभाव अधिकार देने के लिए न्याय संकल्प पत्र तैयार किया। उनके साथ पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed