फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's protest at Rajghat for Kejriwal's resignation

Noida News: केजरीवाल के इस्तीफे के लिए राजघाट पर भाजपा का आक्रोश धरना

Sat, 23 Mar 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest at Rajghat for Kejriwal's resignation
मनोत तिवारी ने कहा- केजरीवाल पर ‘सफर स्वराज से शराब तक’ किताब लिखी जाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट के सामने आक्रोश धरना दिया। इसके पूर्व महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और भजन रघुपति राघव गाने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने व लगातार संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 22 जुलाई को उपराज्यपाल ने सीबीआई की जांच की सिफारिश कर दी थी। इसके बाद मनीष सिसोदिया फरवरी और संजय सिंह अक्तूबर में जेल गए। 2 नवंबर से लगातार ईडी ने मुख्यमंत्री को समन भेजे। इसके बावजूद उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया और जिद पर अड़े रहे। केजरीवाल को उन बहनों की हाय लगी जिनके पतियों को एक पर एक फ्री बोतल पकड़ा दी गई। साथ ही, हर उस झुग्गीवासी की हाय लगी जिसका आयुष्मान कार्ड नहीं बनने दिया गया। दिल्ली में झुग्गीवासियों को पक्के मकान बनाने के लिए रोका गया। भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को दिल्ली कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा हमेशा से ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी जो जनता के पैसों से खुद की राजनीति करेगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ है। मुख्यमंत्री पर एक किताब लिखी जानी चाहिए, जिसका नाम होगा ‘सफर स्वराज से शराब तक’। जिस रात केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है उस रात सभी को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने फोन किया, लेकिन उनके समर्थन में चंद लोग ही पहुंचे। दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने शराब माफिया से गले मिलकर दिल्ली के लोगों को शराब के नशे में धकेलने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed