फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's protest against Sam Pitroda's apartheid remarks

Noida News: सैम पित्रोदा की रंगभेदी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 09 May 2024 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest against Sam Pitroda's apartheid remarks
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगे
विज्ञापन

बिधूड़ी ने कहा -पित्रोदा के बयान से देश का अपमान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को सैम पित्रोदा की रंगभेदी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस से भाजपा में आए राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, अमित मलिक, नीरज बसोया समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया और हाथों में कांग्रेस विरोधी तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत की सुंदरता उसकी विविधता है। यही देश की ताकत है। संस्कृति के रूप अलग हो सकते हैं, लेकिन सूत्र एक ही है, देश की अखंडता। जिस प्रकार कांग्रेस नेता ने रंगभेदी टिप्पणी की है, वह सीधे तौर पर देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। पित्रोदा का बयान अचानक नहीं आया है, बल्कि चुनाव के तीन चरणों के बाद कांग्रेस की खिसकती जमीन को देखते हुए आया है। यह टिप्पणी सिर्फ एक बयान नहीं है, बल्कि जान बूझकर लोगों को रंगों के आधार पर बांटने की साजिश है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान देश का अपमान है। इसे कोई भी देशवासी नहीं सहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा को गाली देना, मुझे गाली देना बर्दाश्त किया जाएगा, लेकिन अगर देश के 140 करोड़ जनता को गाली दी जाएगी तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर राष्ट्रवादी इस बयान के खिलाफ सड़कों पर है। प्रदर्शन में ऋचा पांडे मिश्रा, मोहन लाल गिहारा, नीरज तिवारी, प्रवीण शंकर कपूर समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed