{"_id":"68c18a8fa79beed9880da91f","slug":"bjp-workers-will-do-cleaning-during-seva-pakhwada-from-september-17-noida-news-c-23-1-lko1064-74700-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में भाजपाई करेंगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में भाजपाई करेंगे सफाई
विज्ञापन
- मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर भी होंगे आयोजित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय में रही बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू सेवा पखवाड़ा दो अक्तूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलना है। कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में जाकर सफाई करें। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटें। स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित करें। उन्होंने स्नातक एमएलसी, शिक्षक एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा भी की। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस दौरान जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।