फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP will sharpen its campaign through street drama

Noida News: नुक्कड़ नाटक से प्रचार को धार देगी भाजपा

Fri, 19 Apr 2024 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
BJP will sharpen its campaign through street drama
पीएम विकास के संदेश व केजरीवाल सरकार की कमियों से जनता को रूबरू कराएंगे: सचदेवा
विज्ञापन

--------
01 से 23 मई तक 163 टीमें आठ हजार शो करेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा की 163 टीमें 1 से 23 मई तक सातों सीटों पर 8000 नुक्कड़ नाटक करेंगी। टीमें शहरी इलाके में अंग्रेजी व अनधिकृत काॅलोनियों में प्रादेशिक भाषाओं में प्रधानमंत्री के विकास के संदेश व केजरीवाल सरकार की कमियों से जनता को रूबरू कराएंगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक का ट्राॅयल देखा। इस दौरान चुनाव संचालन समिति प्रमुख अजय महावर, सह प्रमुख योगिता सिंह एवं गजेंद्र यादव, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं विक्रम मित्तल के अलावा नुक्कड़ नाटक समिति के प्रमुख सदस्य अनुज शर्मा के साथ ही पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सचदेवा ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के साथ ही पपेट शो, मैजिक शो, कवि गोष्ठी, म्यूजिक बैंड, फ्लैश मॉब से मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। इसके अलावा केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की भी पोल खोली जाएगी। नाटकों के कुछ शो अंग्रेजी एवं प्रादेशिक भाषाओं में भी होंगे। यह सांस्कृतिक अभियान एक मई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रारंभ होगा। इससे पहले 21 अप्रैल को आईजी स्टेडियम में मंदिर प्रकोष्ठ के माध्यम से कार्यक्रम होगा। इसमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी प्रस्तुति देंगे और विकसित भारत का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article