फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP leader sued 4 people for cheating

भाजपा नेता ने धोखाधड़ी के तहत 4 लोगों पर कराया मुकदमा

Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader sued 4 people for cheating
नूंह। दो महीने पूर्व नूंह निवासी दीपक अरोड़ा द्वारा भाजपा नेता जाहिद हुसैन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में नया मोड़ आया है। अब भाजपा नेता जाहिद हुसैन चेयरमैन ने कुल चार लोगों के खिलाफ जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद बकाया राशि नहीं देने व धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नूंह सिटी पुलिस टीम ने तैय्यब हुसैन मेवली, दीपक अरोड़ा, गौरव व संदीप धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बारे में भाजपा नेता जाहिद हुसैन ने बताया उनका जमीन को लेकर तैय्यब हुसैन, दीपक अरोड़ा व संदीप के नाम कुछ जमीन एग्रीमेंट करवाए थे। इन लोगों द्वारा उन्हें करीब 1 करोड़ 28 लाख 45 हजार 400 रुपये देने थे जबकि बयाने व एग्रीमेंट होने तक से लेकर फुल पेमेंट एग्रीमेंट के बाद तक उनके पास सिर्फ 50 लाख रुपये ही खाते में आए। आरोपियों ने उनके 78 लाख 45 हजार की शेष राशि के लिए उन्होंने उनको फोन किए और चक्कर काटे, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने 2 दिसंबर को सिटी थाना नूंह और 8 दिसंबर को इकोनोमिक सैल एसपी कार्यालय में शिकायत दी। ऐेसे में लंबे समय बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। जाहिद हुसैन चेयरमैन ने कहा कि दीपक अरोड़ा व अन्य सभी आरोपियों ने मिलकर उनके खिलाफ समाज में छवि खराब करने को षडयंत्र रचा था लेकिन अब पुलिस ने इस सच्चाई को निकाल लिया है। वह अब उनके खिलाफ छवि खराब करने के आरोप में अदालत में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बोले होगी कड़ी कार्रवाई
जांच अधिकारी एएसआई मनीराम ने कहा कि उक्त लोगों ने खिलाफ पुलिस ने जमीन मामले में धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed