Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP leader and five others acquitted in election violence case

Noida News: चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में भाजपा नेता समेत पांच बरी

Sat, 21 Nov 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leader and five others acquitted in election violence case
वादी समेत सभी आठ गवाह पक्षद्रोही, अभियोजन आरोप साबित करने में विफल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट के मामले में पांचों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। बरी होने वालों में शामिल विजय सिंह रावल निवासी जैतपुर भाजपा नेता है। मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव जैतपुर का है।
वादी श्रीचंद ने 28 फरवरी 2012 को तहरीर दी थी। उनके अनुसार वह बसपा प्रत्याशी सतवीर गुर्जर के पोलिंग एजेंट के रूप में बूथ पर था। आरोप था कि चार सगे भाई विजय सिंह, ब्रजपाल सिंह, वीरपाल सिंह, ओमप्रकाश के अलावा वीरपाल के पुत्र राजू वहां पहुंचे और उसे वहां से जाने को कहा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहने के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए धर्मवीर, जितेंद्र, विकास, प्रवीण व रवि की भी पिटाई का आरोप था। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया। आरोपियों ने आरोपों से इन्कार कर विचारण की मांग की।
विज्ञापन

वादी समेत सभी चश्मदीद गवाहों ने अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया। वादी ने कहा कि तहरीर लोगों के कहने पर लिखाई थी और उसे नाम याद नहीं है। अदालत ने माना कि मेडिकल दस्तावेज से घटना की तिथि पर चोट आना स्थापित है। लेकिन चोटें आरोपियों ने पहुंचाईं, यह अभियोजन साक्ष्य से साबित नहीं हुआ। अभियोजन युक्तियुक्त संदेह से परे आरोप साबित करने में विफल रहा। इसी आधार पर पांचों आरोपियों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed