फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP gives responsibility to all fronts for Bihar elections

Noida News: बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने सभी मोर्चों को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 03 Aug 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
BJP gives responsibility to all fronts for Bihar elections
पूर्वांचल के मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज, सितंबर से नेता करेंगे बिहार कूच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचली मतदाताओं को साधना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को इस दिशा में विशेष जिम्मेदारियां सौंपते हुए चुनावी टिप्स भी दिए। इस दौरान पदाधिकारियों को दोपहर के भोजन में लिट्टी-चोखा परोसा गया। भाजपा ने पूर्वांचल मोर्चा को पहले ही इस कार्य की जिम्मेदारी दे रखी है।
बैठक में महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति/जनजाति व ओबीसी सहित अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें दिल्ली में रह रहे बिहार के नागरिकों से नियमित संपर्क करने का आदेश दिया गया। वे चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए पूर्वांचल के लोगों को भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपलब्धियों के बारे में बताएगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक मोर्चा को अलग-अलग जिलों या विधानसभाओं के हिसाब से टास्क सौंपा गया है। हर वार्ड में पूर्वांचल मतदाताओं का डाटा खंगालकर उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन


बिहार में भी जिम्मेदारी तय करने की तैयारी
प्रदेश संगठन ने तय किया है कि दिल्ली के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिहार की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनावी ड्यूटी दी जाएगी। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने नेताओं से राय मांगी गई है कि वे किस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करना चाहते हैं और किस विधानसभा में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। अनेक नेताओं ने अपनी प्राथमिकताएं पार्टी को भेजनी शुरू कर दी हैं। अगले कुछ हफ्तों में इन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। तय कार्यक्रम के तहत सितंबर से ही प्रदेश भाजपा के नेता बिहार में डेरा डालना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed