फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Biomedical waste found in the open; District Hospital fined 1 lakh.

Noida News: खुले में मिला बायो मेडिकल वेस्ट, जिला अस्पताल पर 1 लाख जुर्माना

Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Biomedical waste found in the open; District Hospital fined 1 lakh.
नोएडा। जिला अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर प्राधिकरण ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में डाले जाने की शिकायत और निरीक्षण के दौरान स्थिति सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र जारी कर व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से अस्पताल प्रबंधन को बायो मेडिकल वेस्ट का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके बावजूद खुले में कचरा डाले जाने को गंभीर लापरवाही माना गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में छोड़ने से संक्रमण फैलने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी खतरा पैदा हो सकता है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया जारी पत्र में अस्पताल प्रशासन को बायो मेडिकल वेस्ट के संग्रहण, रखरखाव और निस्तारण की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में खुले में बायो मेडिकल वेस्ट नहीं डालने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जुर्माने की कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना होगा। ब्यूरोब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed