फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bikers Stunt dangerous for Other Divers on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे : बाइकर्स की स्टंटबाजी बन रही आफत

Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bikers Stunt dangerous for Other Divers on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ाते बाइकर्स गैंग के सदस्य। - फोटो : Grnoida
यमुना एक्सप्रेसवे : बाइकर्स की स्टंटबाजी बन रही घातक
विज्ञापन

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइकर्स की स्टंटबाजी दूसरों के लिए घातक बन रही है। इससे एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले राहगीरों को खासी परेशानी होती है। इसके बाद भी बाइकर्स अपने साथ ही दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। रविवार को भी एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स स्टंट करते हुए देखे गए। कुछ यात्रियों ने उनका स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक वीडियो 10 और दो वीडियो 17-17 सेकेंड के हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बाइकर्स के स्टंट करने के तीन वीडियो रविवार सुबह के हैं। इसमें बाइकर्स स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। एक बाइकर बार-बार बाइक को एक पहिये पर चलाता हुआ दिख रहा है। वहीं, अन्य बाइकर्स भी तेज गति से बाइक दौड़ा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक रविवार या फिर छुट्टी वाले दिन सुबह 7 बजे से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स पहुंचने लगते हैं। ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा की ओर बढ़ते ही बाइकर्स फिल्मी अंदाज में स्टंटबाजी शुरू कर देते हैं। इस दौरान एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को स्टंट से खतरा पैदा हो जाता है। अधिकांश बाइकर्स जेवर टोल तक जाते हैं, लेकिन टोल की बचत करने के लिए जेवर प्लाजा पर कुछ देर रुकने के बाद गलत दिशा से लौट आते हैं। इस दौरान वह साबौता कट के पास से ग्रीन बेल्ट से दूसरी साइड में बाइक कुदाकर वापस दिल्ली की ओर रेस शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

रोकने पर करते हैं मारपीट
बताया गया है कि एक्सप्रेसवे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के दबाव का बाइकर्स पर कोई असर नहीं होता है। बाइकर्स टोल से बचने के लिए 6 किलोमीटर तक गलत दिशा में बाइक दौड़ाते हैं। आरोप है कि एक्सप्रेसवे पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मी जब उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed