फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike theft and mobile snatching gang busted, four arrested

Noida News: बाइक चोरी और मोबाइल झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Bike theft and mobile snatching gang busted, four arrested
- 22 दोपहिया और 31 मोबाइल बरामद, दो नाबालिग संरक्षण में लिए गए, करीब 100 वारदात करने का दावा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी करने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 22 बाइक-स्कूटी, झपटमारी के 31 मोबाइल और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य अब तक करीब 100 वारदात कर चुके हैं। चोरी के वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल झपटमारी में किया जाता था।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के घड़ोली डेयरी फार्म निवासी 19 वर्षीय विक्की यादव उर्फ मोटा, मयूर विहार फेस-3 निवासी करण नागर और रविन्द्र तथा बिहार के समस्तीपुर निवासी 26 वर्षीय विश्वा महतो उर्फ राजा के रूप में हुई है। विश्वा वर्तमान में खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, विक्की यादव गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में सुनसान स्थानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही सड़क किनारे खड़े बाइक-स्कूटी चोरी कर लेते थे। इसके बाद इन्हीं वाहनों से राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटते थे। वारदात के बाद चोरी के वाहन जंगल, झाड़ियों और अन्य सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपटमारी के कुछ मोबाइल राहगीरों को सस्ते दाम में बेच दिए जाते थे, जबकि विश्वा महतो कुछ मोबाइल बिहार ले जाकर वहां बेचता था। चोरी के वाहनों को आरोपी सात से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे।

पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के कई थानों में मुकदमे सामने आए हैं। सेक्टर-24 के अलावा बिसरख, सेक्टर-39, सरिता विहार और न्यू अशोक नगर थानों में भी मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। बरामद वाहनों और मोबाइल की जांच कर पुलिस अन्य वारदातों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और अधिकांश पांचवीं से आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed