{"_id":"69f9fdc42cb945055d09e346","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-the-mobile-phone-noida-news-c-23-1-lko1064-94004-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के रोजा गोल चक्कर के पास की घटना, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोज गोल चक्कर के पास बाइक सवार बदमाशों से एक युवक से मोबाइल छीन लिया। युवक किसी काम से वहां पहुंचा था, तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है। बिसरख कोतवाली पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
अच्छेजा गांव के पास राज योग रेजीडेंसी सोसाइटी निवासी राहुल कुमार का आरोप है कि 25 अप्रैल की रात गोल चक्कर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर वे धमकी देकर फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।