{"_id":"61a0ca3905e34f4a882b20fe","slug":"bike-riding-miscreants-shot-at-inspector-during-vehicle-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी को मारी गोली, मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी को मारी गोली, मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल
Fri, 26 Nov 2021 05:21 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:21 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, अंकुर चौधरी और सिपाही राजीव कुमार दोपहर तीन बजे बिलासपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस को मारी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सिकंदराबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इसमें बिलासपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकुर चौधरी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर इमलिया गांव निवासी गैंगस्टर विपिन नागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पिस्टल की बरामदगी के लिए ले गई, लेकिन विपिन ने पिस्टल से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल चौकी प्रभारी और गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार साथी सिकंदर को तलाश रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अंकुर चौधरी और सिपाही राजीव कुमार दोपहर तीन बजे बिलासपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर बदमाश बाइक छोड़कर चौक बाजार होते हुए इस्लामिया स्कूल की तरफ भागने लगे। बदमाश सिरजेखानी मोहल्ला होते हुए नगर पंचायत के पास केनरा बैंक के सामने पहुंचे तो उनके पीछे पुलिसकर्मी भी थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। एक गोली अंकुर के पैर में लग गई। सिपाही राजीव घायल अंकुर को संभालने लगा। इस बीच विपिन केनरा बैंक के सामने गली में आईटीआई कॉलेज के पीछे पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा के निर्माणाधीन कॉलेज में छुप गया, जबकि साथी सिकंदर दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस ने विपिन को पकड़ लिया। विपिन पर हत्या की कोशिश, रंगदारी, गैंगस्टर आदि के कई केस दर्ज हैं।
भागते समय से फेंकी गई पिस्टल को ढूंढ रही थी पुलिस
विपिन ने भागते समय पिस्टल फेंक दी थी। पुलिस उसे लेकर पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही थी, तभी बदमाश ने पिस्टल ढूंढकर पुलिस टीम पर गोली चला दी, लेकिन इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें विपिन घायल हो गया।
चेकिंग में संदेह होने पर चौकी प्रभारी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागने लगे। भागते समय उन्होंने गोलियां चला दीं। एक गोली अंकुर के पैर में लगी है। पिस्टल बरामदगी के दौरान विपिन ने फिर से गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। - विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा