{"_id":"65d4e5c8f1192a631e0f6935","slug":"bike-riding-girl-dies-brother-injured-in-tractor-trolley-collision-noida-news-c-1-1-noi1086-1432688-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल
-बुलंदशहर मार्ग पर दूगली गांव के पास हुआ हादसा, युवक ने पहना हुआ था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर मार्ग पर दुबली गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से भाई के साथ बाइक से जा रही युवती की मौत हो गई। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
जनपद बुलंदशहर स्थित ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अरोंडा निवासी टिंकू उर्फ टेकदत्त शर्मा अपनी बहन शिवानी (20) के साथ मंगलवार को बाइक से कस्बा रबूपुरा अपनी रिश्तेदारी में आए थे। देर शाम करीब 7 बजे भाई-बहन अपने घर वापस जा रहे थे। रबूपुरा- बुलंदशहर मार्ग पर दुबली गांव के पास सामने आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में शिवानी (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू घायल हो गए।