{"_id":"61d085d144254d1a121c69cc","slug":"bike-rider-s-leg-was-chopped-off-in-an-accident-on-jewar-khurja-road-noida-news-noi624581919","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-खुर्जा मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-खुर्जा मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कटा
विज्ञापन
जेवर में दुर्घटना के बाद घायल बाइक सवार अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : Grnoida
जेवर। जेवर-खुर्जा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। जबकि, दूसरे का पैर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक को ग्रेनो के एक अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर निवासी देवराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा मोहित (24) शुक्रवार शाम धनसिया निवासी दोस्त कौशल (24) के साथ बुलेट से जहांगीरपुर गया था। मोहित किसान और कौशल राजमिस्त्री है। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। धनसिया गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित का दायां पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, कौशल के भी दायें पैर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कौशल को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मोहित का पैर जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। मोहित के पिता देवराज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दादरी (संवाद)। लुहारली टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला पारुल देवी (30) की मौत हो गई, जबकि पति मनीष कुमार और 5 वर्षीय बेटी गार्गी घायल हो गई। वाहन छोड़कर आरोपी चालक भाग गया। हादसे वक्त पारुल ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के अनुसार, सिकंद्राबाद के गांव भटपुरा निवासी मनीष बाइक से पत्नी पारुल और गार्गी के साथ जारचा से घर जा रहा था। लुहारली टोल प्लाजा के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पारुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक को पुलिस तलाश रही है।