फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider crushed to death a rat in Noida, police arrested after video went viral

UP: नोएडा में बाइक सवार ने चूहे को कुचलकर मार डाला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 09:51 AM IST
सार

दिल्ली से सटे नोएडा में बाइक सवार ने एक चूहे को कुचलकर मार डाला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bike rider crushed to death a rat in Noida, police arrested after video went viral
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में बाइक सवार युवक ने चूहे को कुचलकर मार डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मूलरूप से रामपुर निवासी को जैनुद्दीन को ममूरा गांव स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया। जिसमें बाइक सवार बार बार पहिया आगे-पीछे कर चूहे को कुचलता दिख रहा है। 
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-66 स्थित मामूरा के खान बिरयानी वाले के पास का है। सोमवार को पुलिस ने खान बिरयानी संचालक के भाई जैनुदीन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्रवाई की है। अहम बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed