फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike boat forgery: Franchisee head's assets worth Rs 1.30 crore seized

बाइक बोट फर्जीवाड़ा : फ्रेंचाइजी हेड की 1.30 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike boat forgery: Franchisee head's assets worth Rs 1.30 crore seized
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बाइक बोट कंपनी के फ्रेंचाइजी हेड विजयपाल कसाना की मेरठ स्थित 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अब तक बदमाशों की 150 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि दादरी थाने में दर्ज केस में बाइक बोट फर्जीवाड़े के 26 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी हेड विजयपाल की मेरठ स्थित लगभग 1.30 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। मेरठ में आरोपी के आवासीय फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा था। विजयपाल अप्पू एंक्लेव, रुड़की रोड, मेरठ का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की संपत्ति भी चिह्नित की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपों से 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

40 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच व बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी इससे पहले दिल्ली में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान चार मूर्ति गोलचक्कर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान लोनी निवासी अमित मिश्रा व गौतम के रूप में हुई है। आरोपी ट्रेवल बैग में बस या ट्रेन में सफर कर मेरठ से दिल्ली में एक व्यक्ति को गांजा पहुंचाते हैं। इसके बाद व्यक्ति गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता है।
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढक नगला निवासी सचिन चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी ग्रेनो में किराये पर रहकर बाइक चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed