{"_id":"68f7d755bb73221dfa0a1dad","slug":"bijnor-residents-reduced-fireworks-aqi-136-na-news-c-27-1-bij1027-163280-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजनौर वालों ने कम की आतिशबाजी, एक्यूआई 136","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजनौर वालों ने कम की आतिशबाजी, एक्यूआई 136
Wed, 22 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। एक ओर जहां मेरठ जैसे शहरों का एक्यूआई 300 का अंक पार कर चुका है, वहीं बिजनौर में हालात बहुत अच्छे नजर आए। प्रदूषण विभाग मान रहा है कि बिजनौर वालों ने आतिशबाजी दूसरे शहरों के मुकाबले कम ही की। दीपावली से पहले और बाद में एक्यूआई में मामूली बढ़ोतरी हुई। अब बिजनौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 136 तक पहुंच गया है। त्योहार से पहले 19 अक्तूबर को एक्यूआई 94 दर्ज किया गया था।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखों से वायु में सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई है। जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। खासतौर पर सांस और दमा के रोगियों के लिए यह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं, बिजनौर में जजी चौक, आवास विकास, घंटाघर, बेव इंडस्ट्रीज के आसपास का ध्वनि प्रदूषण मापा गया। इनमें से तीन जगह आतिशबाजी होने से मानक से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण दर्ज हुआ। सोमवार की रात को जमकर हुई आतिशबाजी के चलते हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। जिले में साल 2024 में दीपावली पर एक्यूआई 138 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस बार एक्यूआई 136 है। इसका कारण यह भी है कि कुछ लोगों ने सोमवार के स्थान पर मंगलवार को दीपावली मनाई और आतिशबाजी की। आतिशबाजी कम होने से पिछले साल की तुलना में दीपावली बाद एक्यूआई में दो अंक की गिरावट हुई।