फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Big Boss Elvish yadav rave party snake venom used Big revelation from FSL report Noida news

Elvish Yadav: रेव पार्टी में इस्तेमाल होता था सांपों का जहर, FSL रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा; कसेगा शिकंजा

Fri, 16 Feb 2024 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल होता था। 

विज्ञापन
Big Boss Elvish yadav rave party snake venom used Big revelation from FSL report Noida news
Elvish yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के मामले में फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) रिपोर्ट आ गई है। इसमें सपेरों से बरामद विष सांप के होने की पुष्टि हुई। जयपुर की लैब की ओर से नोएडा पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट में सपेरों से बरामद जहर करैत प्रजाति के सांपों के होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


अहम है कि बीते वर्ष 1 नवंबर को नोएडा पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की शिकायत पर पांच सपेरों को विष के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


मामले में एल्विश के ही माध्यम से सांपों के जहर को रेव पार्टी में सप्लाई करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में पुलिस ने एल्विश यादव से भी पूछताछ की थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। सपेरों से बरामद विष को जयपुर स्थित एफएसएल भेजा गया था। करीब तीन माह बाद इसकी रिपोर्ट आई है। इसमें विष को सांपों का जहर बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट नोएडा पुलिस को मिल गई है। हालांकि  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन बाद में इसे कोतवाली सेक्टर-20 ट्रांसफरकर दिया गया था। इस मामले में 100 दिन के बाद भी पुलिस एल्विश यादव से ना दोबारा पूछताछ कर पाई नहीं। 

ऐसे हुआ सांप वाली पार्टी का खुलासा
सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) में एनिमल वेलफेयर में ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने एक ग्राहक बनकर यूट्यूबर एल्विश यादव को फोन कर रेव पार्टी आयोजित कराने की बात की और सांप का बंदोबस्त करने में मदद मांगी थी।

 

नौ सांप और 20 मिलीलीटर जहर बरामद
गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें बातचीत के बाद बदरपुर निवासी एजेंट राहुल का नंबर मिला था। जिससे बातचीत के बाद 11 सांप पार्टी में लाने का सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। राहुल (32) के अपने अन्य साथियों टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के साथ बताए गए स्थान सेक्टर-51 के सेवरॉन बैंकट हॉल पहुंचते ही पीएफए, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास सं कुल नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ था। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

एजेंट राहुल ने खोल दिया था एल्विश का राज
पुलिस को दी शिकायत में पीएफए के ऑफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ पूर्व में भी वीडियो शूट कराते हैं। यही नहीं गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। ये सारी जानकारी एजेंट राहुल से बातचीत के दौरान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed