फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhai Dooj: Sisters apply tilak to their brothers and wish them long life.

Noida News: स्नेह की रोली से भाइयों के ललाट पर किया दीर्घायु का तिलक

Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Sisters apply tilak to their brothers and wish them long life.
मुरादाबाद। शहर में बृहस्पतिवार को भाईदूज का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने स्नेह की रोली से भाइयों के मस्तक पर दीर्घायु की कामना के साथ तिलक किया। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों का टीका करने के लिए उत्साहित दिखाई दीं। कई बिना कुछ खाए-पीये लंबी दूरी की यात्रा कर भाई के घर पहुंचीं। वहीं तमाम भाइयों ने भी अपनी शादीशुदा बहनों के घर जाकर तिलक कराया। शुभ मुहूर्त में भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ नारियल और मिठाई खिलाकर तिलक किया। भाई दूज के लिए कई दिन पहले से बहनों ने तैयारी की। दिवाली के बाद से इस त्योहार को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही। जगह-जगह मिठाई और नारियल के गोले की दुकानें सजाई गईं। आम तौर पर सुबह 10 बजे खुलने वाले मिठाई की दुकानें रविवार सुबह पांच बजे ही खुल गईं। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ रही। इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होने के कारण बहनों को दूज मनाने के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में कुछ सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने भाई-बहन के अटूट बंधन के प्रतीक भाई दूज पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के समर्पण को सराहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को तिलक किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह ड्यूटी के कारण त्योहारों पर घर नहीं जा पाते हैं। अनजान बहनों ने तिलक कर उनका त्योहार खास बना दिया। तिलक करने वाली एक महिला ने कहा कि पुलिसकर्मी हमेशा हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। हमारा फर्ज है कि हम भी उन्हें परिवार जैसा अपनत्व दें। महिलाओं द्वारा तिलक लगाने और मिठाई खिलाने पर बहनों का आभार जताया।
विज्ञापन

00
सोसायटियों में धूमधाम से मना भाईदूज
- शहर की सोसायटियों में भी भाईदूज की धूम रही। गौर ग्रेसियस, ऑर्चिड इलेवन, ग्रीन इलेवन, वेवग्रीन, टीडीआई सिटी, मधुबन ग्रीन, सेंटर कोर्स, पार्श्वनाथ प्रतिभा, आकाश मेघदूतम आदि सोसायटियों में परंपरागत तरीके से भाईदूज मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed